महाराजगंज

पर्वतारोहण अभियान में घुघली क्षेत्र की सुप्रिया ने रचा इतिहास

14,100 फीट ऊंचे बर्फीले पहाड़ को किया फतह

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

पर्वतारोहण के क्षेत्र में महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा टोला मुजहना निवासिनी बेटी सुप्रिया यादव ने एक बार फिर अपने साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए इतिहास रचा है। हिमालयन ट्रेक के द्वारा आयोजित पर्वतारोहण अभियान में सुप्रिया ने 14,100 फीट ऊंचे बर्फीले पहाड़ पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले सुप्रिया ने 10,000 फीट ऊंचे बर्फीले पहाड़ पर चढ़ाई कर चुकी थी, और अब इस नई ऊंचाई को छूकर उन्होंने अपने पर्वतारोहण के सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ दी है। सुप्रिया के पिता श्रीराम यादव एलआईसी में मुख्य बीमा सलाहकार है एवं इनकी माता विमला यादव गृहणी है। उनके माता-पिता ने हमेशा ही उनके सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें प्रेरित किया और उन्हें आगे बढ़ने का साहस दिया। पर्वतारोहण के प्रति सुप्रिया का जुनून और साहस उन्हें इस मुकाम तक लाया है। आसपास के क्षेत्रों में आयोजित रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग और ट्रैकिंग कैंप के दौरान सुप्रिया ने इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कर दिखाया। सुप्रिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस अभियान के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ठंड के मौसम में बर्फीले तूफान और तेज हवाओं ने चढ़ाई को और कठिन बना दिया था, लेकिन उन्होंने अपने आत्मविश्वास और साहस के बल पर इन सभी कठिनाइयों का सामना किया। उनके प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और उनकी अपनी मेहनत ने उन्हें इस ऊंचाई को फतह करने में मदद की। इस सफलता के लिए उन्होंने अपने परिवार, प्रशिक्षकों और दोस्तों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें हर कदम पर सहयोग और प्रोत्साहन दिया।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!