दुर्गा पूजा देखने आए युवक को चाकू मारा
हाटा का युवक नदौली में दुर्गा पूजा देखने गया था

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। जिले के लार में दुर्गापूजा के मेले में आए एक युवक को कुछ लोगों ने चाकू मार कर घायल कर दिया। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। घटना का कारण दो पक्षों का पुराना विवाद बताया जा रहा है। गंभीर हाल में घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे देवरिया मेडिकल कालेज भेजा गया घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई गई।
लार थाना क्षेत्र के हाटा निवासी कुंदन मद्देशिया का मेहरौना में ढाबा चलता है। कुंदन मद्देशिया का 25 वर्षीय पुत्र सूरज मद्धेशिया बीती रात नदौली गांव में दुर्गा पूजा देखने गया था। इस बीच कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। उसे लाठी डंडे से पिटाई की गई। इस पर भी अराजक तत्वों का मन नहीं भरा तो रास्ते के बगल में रखे टाइलस तक उसके शरीर पर तोड़े गए और बाद में उसे चाकू मार दिया गया। चाकू मारने के बाद अराजक तत्व आराम से नदी पार कर देवार में चले गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूरे घटना की जानकारी ली। पुलिस ने अस्पताल में घायल का बयान लिया। घायल ने हमलावरों का नाम पता बताया। लहूलुहान हाल में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया गया। स्थिति नाजुक देखकर उसे तत्काल देवरिया मेडिकल कालेज भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। लार पुलिस को दी गई तहरीर में नदौली और चुरिया के चार नामजद लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।खबर लिखे जाने तक कोई भी हमलावर पकड़ा नहीं गया है।



