LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाधर्मराज्य

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में आस्था व प्रदर्शन का संगम

देर रात तक मेहरौना में होता रहा मूर्ति विसर्जन

 

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में आस्था व प्रदर्शन का संगम

छत्रपति शिवाजी के घोष को सभी ने सराहा

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। जिले के लार क्षेत्र में सोमवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन धूम धाम से हुआ। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में आस्था और प्रदर्शन का संगम देखा गया। प्रशासन के चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के बीच मेहरौना, भागलपुर, पिंडी, चनुकी, खेमादेयी आदि घाटों पर दुर्गा मां की प्रतिमाएं विसर्जित की गईं।

यह प्रस्तुति भी सराहनीय रही

लार क्षेत्र कुल 159 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गईं थी। इनमे से 25 प्रतिमाएं तो नगर पंचायत लार परिक्षेत्र में स्थापित हुईं थीं। ग्रामीण अंचल की 12 प्रतिमाएं शनिवार को ही विसर्जित कर दी गईं थी। शेष प्रतिमाएं सोमवार को देर रात तक विसर्जित हुई।
प्रशासन की तरफ से जगह जगह पूरी मुस्तैदी के साथ पुलिस तथा पी ए सी की व्यवस्था की गई है। देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा ने लार का दौरा किया और स्थिति की जानकारी ली। प्रशासनिक अधिकारी भ्रमणशील रहे। विसर्जन के दौरान केवल दो डीजे लगाने की अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद भी कुछ अति उत्साही समितियों ने महंगे डीजे और लाइट लगाए। आस्था के साथ प्रदर्शन की होड़ में सड़कों पर नाचते गाते युवाओं की टोली देर रात तक प्रतिमाओं के साथ मेहरौना की तरफ गई।

सबने सराहा इस कार्यक्रम को

एक तरफ मूर्ति आयोजक डीजे के शोर से लोगों का कलेजा दलकाने में अपने को गौरवान्वित होते हैं। वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज के घोष का प्रदर्शन सबके मन को भाया। सभी ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की।
लार कस्बे में छत्रपति शिवाजी महाराज के युवाओं ने ढोल, मजीरा, शंख, घण्टा, घण्टी, डमरू समेत अन्य वाद्य यंत्रों का प्रयोग कर एक अलग ही प्रस्तुति की। इनके प्रस्तुति को देखकर चारो तरफ प्रशंसा हो रही थी। इसके लिए युवाओं ने महीनों पहले तैयारी भी की थी। सफेद परिधान में केसरिया पगड़ी लगाए ये युवा अलग ही नजर आ रहे थे। इनके घोष की शुरुआत लखु मोड़ पर गणेश इण्डेन गैस कार्यालय से शुरू हुई और चनुकी मोड़ स्थित हीरो होंडा एजेंसी पर जाकर समाप्त हुआ।

लार थाना पुलिस के सहयोग के लिए जिले से तीन इंस्पेक्टर, 17 उपनिरीक्षक, 91 कांसटेविल और पी ए सी की एक टुकड़ी और एक अग्निशमन दस्ता लार में मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!