LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

निहाल सिंह की हत्या को लेकर देवरिया में सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन

देवरिया में हत्याओं का दौर

 

निहाल सिंह की हत्या को लेकर देवरिया में सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन

देवरिया जिले में सप्ताह भीतर चार हत्याओं से लोग दहशत में

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। जिले में हत्याओं का दौर चल रहा। एक सप्ताह के भीतर चार लोगों की हत्याएं लोगों में दहशत का माहौल कायम कर दिया है। इसी के साथ लोग जिले की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं। गुरुवार को निहाल सिंह की हत्या के बाद तो लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने लगे। शुक्रवार को निहाल सिंह की हत्या को लेकर कचहरी चौराहा पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। देवरिया जनपद के मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम समोगर निवासी निहाल सिंह पुत्र विश्वजीत सिंह की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।
देवरिया में सप्ताह भीतर चार हत्याओं का सिलसिला 31 अक्टूबर की रात से शुरू हुआ है। बनकटा के जंजीरहा के प्रधान अजीत सिंह जड़ी की सोहनपुर में गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। चार नवंबर सोमवार की रात गौरीबाजार के बखरा में शुभम राय की हत्या उस समय चाकुओं से गोद कर कर दी गई जब वह सुबह-सुबह अपने घर से दूध लेने निकले थे। तीन नवंबर को खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरडीहा के समीप भटनी के पिपरा देवराज निवासी पिंटू यादव की सड़क हादसे में घायल होने के बाद कुछ लोगों की पिटाई से उनकी मौत हो गई।
पुलिस हत्या के घटनाओं के बाद अपराधियों की धर पकड़ में लगातार जुटी है। कुछ मामलों में गिरफ्तारियां भी हुईं लेकिन कई मामलों में हत्यारे अभी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!