LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

युवती से गैंग रेप, पुलिस ने एक को दबोचा

दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

गैंग रेप

लार में गैंग रेप, एक आरोपी गिरफ्तार

दूसरे की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। नगर पंचायत लार के एक वार्ड में एक युवती से उसी वार्ड के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। जब युवती ने शोर मचाया तो दोनों युवक भाग गए।
रोती बिलखती युवती घर पहुंचक घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवती की मां ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मु0अ0सं0 413/2024 धारा 70(1), 351(3) बीएनएस0 के तहत गोविन्द पाल पुत्र बिरा पाल, और अमरजीत चौहान पुत्र नन्दू चौहान के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर नामित आरोपी अमरजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
लार के प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरा भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!