ब्रेकिंग न्यूज़

एसपी ने दो घटना स्थलों के साथ थाने का किया निरीक्षण

नवागत एसपी विक्रांत वीर लगातार हैं भ्रमणशील

चंद्रावती देवी हत्याकांड में नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण

 

हत्या को हुए 43 दिन, पुलिस के तीन टीमों का परिणाम अभी आना बाकी

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने भाटपार में एक महिला की हत्या कर लाश फेंके जाने की सूचना पर स्थलीय निरीक्षण किया। भाटपार के बाद लार कस्बा के चंद्रावती देवी हत्याकांड में घटना स्थल का निरीक्षण किया।
जनपद देवरिया थाना भाटपाररानी क्षेत्रान्तर्गत पकड़ी बाबू गांव के सड़क की पुलिया के नीचे अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने कई टीमों को लगाकर इस शव के बारे में पता करने और दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उसके बाद भाटपार से लार निकल गए। जहां चंद्रावती देवी हत्याकांड में घटना स्थल का निरीक्षण किए और परिजनों से जानकारी ली।

गत 13 नवंबर लार में हुए व्यापारी की पत्नी की हत्या को 43 दिन हो गए। पुलिस की तीन टीमें पर्दाफाश में लगाई गईं हैं। गोरखपुर के डीआईजी, देवरिया पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी, सीओ के दौरे हो चुके हैं। मौके के निरीक्षण हुए। स्वजनों से जानकारी ली गई। एसओजी ने कुछ रिश्तेदारों से भी जानकारी ली। इन सबके बावजूद आज तक चंद्रावती देवी हत्याकांड में परिणाम शून्य ही सामने आया। आज गुरुवार को दोपहर देवरिया के नवागत पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। लोगों को विश्वास हो गया कि मामला ठंडे बस्ते में नहीं जायेगा। पुलिस घटना का पर्दाफाश जरूर करेगी।
गत 13 नवंबर को चंद्रावती देवी पत्नी घनश्याम गुप्ता की हत्या दिन दहाड़े हुई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ। घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने तीन टीमों का गठन किया। एडिशनल एसपी सुनील सिंह, सीओ दीपक शुक्ला आठ दिन लार में जमे रहे थे। गोरखपुर के डीआईजी आनंद सुरेश राव कुलकर्णी भी आए। उन्होंने ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस का दावा था कि जल्द ही घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा, लेकिन हत्या के 43 दिन बाद भी घटना का पर्दाफाश नहीं हो सका।

अब आज पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक दीपक शुक्ला, एसपी के पीआरओ व पूर्व निरीक्षक लार कपिलदेव चौधरी, लार के प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेई आदि द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पीड़ित परिवार ही नहीं क्षेत्रवासियों में भी भरोसा हुआ कि पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा जरूर करेगी।
पुलिस अधीक्षक ने लार थाने का विधिवत निरीक्षण किया।

थानों के निरीक्षण के दौरान थाना भवन, परिसर में बने मेस तथा बैरकों का निरीक्षण किया गया । इसके साथ ही थाना मालखाना व ,थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों जैसे- (अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद, एच.एस, महिला उत्पीड़न, हत्या बलवा, गुमशुदा, पासपोर्ट ) आदि रजिस्टरों की गहनता से अवलोकन कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।थाना कार्यालय के रजिस्टरों का अवलोकन किया गया, अधूरे रजिस्टरों को तकमिला करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए गए तथा रजिस्टरों के रख-रखाव व कार्यालय को साफ-सूथरा रखने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों से वार्ता कर महिला सम्बन्धी अपराध को महिला रजिस्टर व भूमि सम्बन्धी अपराध को भूमि रजिस्टर में अंकित करने का निर्देश दिया गया।आवासीय भवनों का निरीक्षण किया गया जिसके क्रम में भवनों के रंग-रोगन, साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में निर्देश दिए गए थाने पर आए फरियादी/आगन्तुकगणों के साथ विनम्र व्यवहार रखने, उनके बैठने व शुद्ध पेय जल की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया ।

*माल मुकदमाती वाहनः-*
थाना पर पंजीकृत मुकदमों से सम्बन्धित माल मुकदमाती वाहनों को तरतीबवार रखने हेतु तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
थाने पर नियुक्त कर्मचारियों के वाहनों को एक सही जगह पर पार्क करने हेतु निर्देश दिया गया ।
*कंप्यूटर कक्षः-*
कंप्यूटर/सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस कर्मचारियों से CCTNS के सभी फार्मो की फीडिंग के बारे में पूछताछ की गयी तथा संबन्धित कर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए।
*भोजनालयः-*
भोजनालय के निरीक्षण के क्रम में साफ-सफाई तथा भोजन की गुणवत्ता के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिए गए ।
*रात्रि गश्त/पिकेटः-*
सर्दी के मौसम में कोहरे के दृष्टिगत रात्रि में चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु गश्त/पिकेट करने के वाले पुलिस कर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया ।

भाटपार में अधजली लाश के बारे में पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा, आप भी सुनिए…

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!