LIVE TVदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

खुदा का शुक्र था, फरिश्ता बन आ गए पुलिसवाले

देवरिया जिले की भागलपुर चौकी के सामने सड़क हादसा

नसीम का बढ़िया था नसीब, फरिश्ता बन कर आ गए पुलिसवाले

पांडे एन डी देहाती/ स्वाभिमान जागरण
देवरिया। पुलिस जब कभी अच्छा काम करती है तो उसकी प्रशंसा भी होनी चाहिए। देवरिया -बलिया बार्डर पर स्थित भागलपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी आज फरिश्ता बन कर सामने आ गए। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के चलते एक पिकप डिवाइडर और हाईट गेज गाटर के बीच फंस गई थी। चालक की जान खतरे में थी। वह बचाओ बचाओ चिल्ला रहा था। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर चौकी के सिपाहियों के कान में आवाज गूंजी। वे चौकी से बाहर निकले। दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। एक पिकप केवल पिछले दो चक्कों पर उर्ध्वासन थी। चालक के तरफ का फाटक सड़क पर गाड़े गए लोहे के डिवाइडर में दब गया था। चालक को बड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार बाहर निकाला। राहगीरों ने पुलिस की तारीफ की।

नित्य की भांति सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के सरंगा गांव निवासी नसीम अहमद पुत्र अब्दुल मजीद पिकअप में टमाटर लेकर कुशीनगर जा रहा था ।अभी वह भागलपुर पुलिस चौकी के समीप पहुँचा कि घने कोहरे के चलते पिकअप अनियंत्रित होकर हाईटगेज से टकरा कर उसके ऊपर चढ़ गई । नसीम का नसीब ठीक था कि कुछ पुलिसवाले चौकी में थे। चौकी प्रभारी डॉक्टर महेंद्र कुमार, कांस्टेबिल धर्मेंद्र यादव ,हरिगोविंद ,इजहार खान ,मनीष चौहान, शेषनाथ चौहान कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाले। जेसीबी मंगा कर वाहन को हाइटगेज से नीचे उतारा गया। राहगीरों ने सभी पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की, जिनकी तत्परता से एक चालक की जान बच गई। आसपास के लोगों ने बताया कि पिकप की रफ्तार काफी तेज थी। वाई पटरी से आ रही पिकप अचानक बीच सड़क में लगे लोहे के डिवाइडर पर चढ़ गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!