LIVE TVदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ने 35 वाहनों से किया पचास हजार का चालान

लार कस्बा, मेहरौना बार्डर पर पुलिस कार्रवाई

पांडे एन डी देहाती/स्वाभिमान जागरण

देवरिया। पुलिस जागती है, तभी आप चैन से सोते हैं। पुलिस चेकिंग करती है तो अपराधियों , अराजकतत्वों और अवैध रूप से वाहन चलाने वालों पर कानून का चाबुक गिरता है। लार कस्बा, मेहरौना बार्डर आदि कई जगहों पर पुलिस ने आज सघन वाहन चेकिंग की। 35 वाहनों से लगभग पचास हजार अर्थदंड वसूला गया।पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन पर बैंक और रोड चेकिंग में उतरी पुलिस ने पूरे जनपद में हलचल मचा दिया। देवरिया जनपद में सभी थानों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बैंक के साथ-साथ एटीएम एवं ग्राहक सेवा केंद्र तथा पेट्रोल पंप की भी चेकिंग की गयी। दूसरे चक्र में वाहनों की चेकिंग हुई। लार में प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेई स्वयं और कई दरोगा सड़कों पर दिखे। इस चेकिंग में लगभग पचास हजार राजस्व का लाभ पुलिस को हुआ।

उधर लार कस्बा पुलिस ने सड़क पर अतिक्रमण कर अपनी दुकान लगाने वाले आधा दर्जन लोगों पर दफा 34 की कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!