प्रयागराज महाकुंभ मेले में लगी भीषण आग

प्रयागराज : महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में आग लगने के बाद शिविर के अंदर रखे सिलिंडर के बाद एक करके ब्लास्ट करने लगे। आसमान में धुएं का गुबार उड़ते देख पूरे महाकुंभ मेले में अफरा तफरी मच गई। धर्म संघ का शिविर बताया जा रहा है।

महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में आग लगने के बाद शिविर के अंदर रखे सिलिंडर के बाद एक करके ब्लास्ट करने लगे। आसमान में धुएं का गुबार उड़ते देख पूरे महाकुंभ मेले में अफरा तफरी मच गई। धर्म संघ का शिविर बताया जा रहा है। पचास से अधिक शिविर अभी तक चपेट में आ चुके हैं। आग सेक्टर बीस की तरफ तेजी से बढ़ रही है। गीता प्रेस गोरखपुर का शिविर भी चपेट में आ गया है। आग पर अभी तक काबू नहीं जा सका है। अभी तक लगातार आग भड़क रही है। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
एक दर्जन से अधिक सिलिंडर हो चुके हैं ब्लास्ट

आग लगने के बाद सिलिंडरों के फटने से अफरा तफरी मची हुई है। एक के बाद एक करीब दर्जन भर सिलिंडर फट चुके हैं, जिससे राहत और बचाव कार्य में दमकलकर्मियों को दिक्कत हो रही है। पचास से अधिक शिविर आग की चपेट में चुके हैं। फायर ब्रिगेड की 50 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।
रविवार को मुख्यमंत्री प्रयागराज में ही हैं। वह आईट्रिपलसी में अधिकारियों के साथ बैठक करके निकले ही थे आग की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद मची अफरा तफरी। आग बुझाने गई दमकल की गाड़ी रेत में फंस गई। आग बुझाने गई दमकल की गाड़ी रेत में फंस गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनास्थल का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं। भीड़ के चलते जल्द ही वह लौट गए।
पीएम मोदी ने सीएम योगी से घटना को लेकर की बातचीत
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आग की घटना के बाद अस्पताल में तैयारी की गई है। गनीमत है कि अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनास्थल का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करके अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। पीएम मोदी ने सीएम योगी से घटना को लेकर बातचीत की है।
शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडाल में लगी भीषण आग
प्रयागराज में महाकुंभ में शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडाल में भीषण आग लग गई। सैंकड़ों फीट ऊपर काला धुआं उठ रहा है। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुल के ऊपर ट्रैफिक रोका गया है। तेजी से आग फैल रही है। फायर ब्रिग्रेड की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
जानकारी के अनुसार, महाकुंभ नगर के सेक्टर-19 में पांटून पुल 12 स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ श्रीकरपात्री धाम वाराणसी के शिविर में आग लगी है। कैंपों में रखे एलपीजी सिलेंडर भी आग की चपेट में हैं। घटना पचास से ज्यादा कैंप आग की चपेट में हैं



