LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

डिप्टी सीएम के आगमन की सूचना पर जनता को बढ़ी उम्मीदें,होगा क्या इस अस्पताल का कायाकल्प?

डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं नहीं हैं इस अस्पताल में

पांडे एन डी देहाती/स्वाभिमान जागरण

देवरिया। आज यूपी सरकार के डिप्टी सीएम के आने की सूचना है। यूपी सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जी के लार आगमन की खबर से जनता उत्साहित है। जनता को उम्मीदें हैं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार का कायाकल्प हो जाएगा। जनपद मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर यूपी – बिहार के बार्डर पर क्षेत्र में स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार प्रदेश के स्वास्थ्य महकमा की शान है। इस अस्पताल की गणना प्रदेश के टॉप फाइव बेहतर अस्पतालों में होती है। यहां के अधीक्षक डॉ बीवी सिंह के प्रयास से इस अस्पताल ने बहुत तरक्की की। इन्हीं डॉ बीवी सिंह के कार्यकाल में सीएचसी परिसर में महिलाओं के लिए 30 शैय्या का प्रसूति पंख नामक नया अस्पताल भी बना। तमाम तरक्कियों और प्रशंसाओं के बीच इस अस्पताल पर कंगाली(डाक्टरों विशेषकर महिला चिकित्सकों)और संसाधनों के अभाव का धब्बा भी है।
उप मुख्यमंत्री जी के आगमन पर क्षेत्रीय जनता उत्साहित है। जनता को उम्मीद है कि यहां महिला चिकित्सको की स्थाई तैनाती होगी जो सातों दिन सेवा देगीं। यहां डिजिटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था होगी। संसाधनों के सभी अभाव दूर होंगे।
पाठक जी! आप चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण के कैबिनेट मंत्री हैं। आप का आगमन का लाभ जनता को दिखना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आप के द्वारा इस अस्पताल के निरीक्षण का कोई मतलब भी नहीं होगा। यहां तमाम नेता और स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी पूर्व में भी आ चुके हैं। झूठी घोषणाएं कर के जा चुके हैं। उम्मीद है आप धरातल पर अपने पद प्रतिष्ठा का परचम लहरा के जायेंगे।

अक्सर लगता है कार्यक्रम और एन वक्त पर निरस्त हो जाता है।

अस्पताल में डिप्टी सीएम के सुरक्षा का बंदोबस्त करती पुलिस

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!