एसपी की कार्रवाई में दो उपनिरीक्षक सस्पेंड
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने की अनुशासनात्मक कार्रवाई

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर ने देवरिया पुलिस की कमान संभालने के बाद पहली बार विवेचना में लापरवाही पर दो उपनिरीक्षकों पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। देवरिया कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1165/2024 धारा 191(1), 115(2), 3214(4), 333,352,351(2) बीएनएस की विवेचना में उप निरीक्षक चन्द्रभान भारती द्वारा स्वेच्छाचारिता, अकर्मण्यता, अनुशासनहीनता व हीलाहवाली बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया एवं विभागीय कार्यवाही संस्थित की गयी है । इस प्रकार देवरिया कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1234/2024 धारा 137(2),87 बीएनएस की विवेचना में उप निरीक्षक विवेक कुमार यादव द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही व स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया एवं विभागीय कार्यवाही संस्थित की गयी है। सोमवार की आधीरात को एसपी के आदेश निर्गत होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।



