देवरियाब्रेकिंग न्यूज़

डाक्टर व सपा नेताओं में मारपीट, दो सपा नेता गिरफ्तार

कार की चाभी मांगने पर शिक्षक नेता से दुर्व्यवहार

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। सोमवार को अपरान्ह लगभग तीन बजे लार अस्पताल पर अपनी भतीजी खुशी पुत्री ओम प्रकाश गुप्ता का इलाज कराने गए समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव और देवरिया जिला जेल के पूर्व विजिटर साहू ध्रुव कुमार गुप्ता से ड्यूटी पर तैनात डाक्टर अवनिंद्र प्रताप सिंह से मारपीट हो गई। केवल परिचय को लेकर दोनों का अहम इतना टकराया कि मामला मारपीट तक पहुंच गई। अधीक्षक डाक्टर बीवी सिंह ने सपा नेताओं को समझाबुझा कर मामले को शांत करा दिया। ध्रुव गुप्ता अपने घर जाने के लिए अस्पताल से निकल कर गेट तक पहुंचे कि डाक्टर अवनिंदर कुछ बाहरी लोगों के साथ पहुंचकर सपा नेता की बुरी तरह से पिटाई कर दी। सपा नेता ध्रुव गुप्ता और चंद्रप्रकाश सिंह गेट पर ही धरने पर बैठ गए। नेताओं ने डाक्टर को सस्पेंड करने की मांग करते हुए मौके पर प्रशासन को बुलाने की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर लार पुलिस मौके पर पहुंची और समझाबुझा कर धरना समाप्त करने का प्रयास की। दो घंटे तक मजिस्ट्रेट स्तर का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। डिप्टी एसपी श्रीयश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पहले तो उन्होंने धरना पर बैठे नेताओं से वार्ता की। जब बात नहीं बनी तो हल्का बल प्रयोग कर दोनों सपा नेताओं को थाने उठा ले गई।

इस बीच प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ध्रुव गुप्ता के कार की चाभी मांगने पहुंचे तो पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें भी गाड़ी में बैठा कर थाने लेकर चली गई।

थाने पर पहुंचे डाक्टर अवनिंदर प्रताप सिंह ने पुलिस को चंद्रप्रकाश सिंह, ध्रुव गुप्ता और कुछ अज्ञात पर मारने पीटने, कुर्ता फाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिए। डाक्टर की तहरीर पर उक्त के खिलाफ अपराध क्रमांक 207/ 23 धारा ,186,332,353,504,506 व चिकत्सा एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। देर रात शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह को हिरासत से मुक्त कर दिया गया। दोनों सपा नेता पुलिस गिरफ्त में हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!