LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पिकप पर 80 पेटी दारू बिहार ले जा रहा शराब तस्कर मेहरौना बार बार्डर पर गिरफ्तार

पिकप बरामद, एक गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। बिहार पुलिस ने सिरकल पुर चेकपोस्ट पर अपनी गतिविधियां ढीली कर दी हैं। शराब तस्कर भारी मात्रा में दारू बिहार पार कर रहे है। भला हो मेहरौना पुलिस का जिसने बिहार में शराब की खेप जाने से पहले ही यूपी बिहार बार्डर पर स्थित मेहरौना चौकी के सामने से जा रही पिकप को रोक लिया। तलाशी के दौरान पिकप से 80 पेटी दारू बरामद हुई। इस मामले में पिकप चला रहे व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सूत्र बताते हैं कि शराब छुड़ाने के लिए कुछ सफेदपोश चौकी प्रभारी मेहरौना घाट धर्मेंद्र मिश्र पर लगातार दबाव बनाते रहे लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी।

इस मामले में असल शराब कारोबारी का चेहरा सामने नहीं आया है। पिकप चालक को ही शराब तस्कर के रूप में पुलिस ने प्रस्तुत किया है। पुलिस यदि प्रयास करे तो कई सफेदपोश बेनकाब हो जायेंगे जो अपने को समाजसेवी कहते हैं लेकिन गलत कार्यों में लिप्त हैं। स्थानीय नागरिकों ने मेहरौना पुलिस स्टाफ को बधाई दिया है कि वे किसी के प्रभाव में झुके नहीं और शराब तस्कर को गिरफ्तार कर पिकप सहित थाने लेकर चले गए। पुलिस ने मैरवा निवासी अंकित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इन दोनों के पास से 80पेटी आफिसर च्वाइस, 4पेटी किंग फिशर ब्रांड की शराब बरामद हुई। उसने लकी यादव का मॉल होने की बात बताई। पुलिस लकी यादव की तलाश में है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!