LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

लिटिल एंजेल्स स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन

अपर जिला जज रहे समारोह के मुख्य अतिथि

देवरिया/स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया जनपद के लार क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा स्थित लिटिल एंजेल्स स्कूल भीटहा में स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि अपर जिला जज  विजय कुमार आजाद, विशिष्ट अतिथि बम बहादुर सिह रहे ।  कार्यक्रम विद्यालय के प्रबंधक विद्यानंद आजाद की अध्यक्षता में संपन्नत हुआ।
वार्षिक उत्सव कार्यक्रम की शुरूआत अपर जिला जज विजय कुमार ने सरस्वती मां के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी में अर्चना मिश्रा अंग्रेजी में पलक मिश्रा ने किया।
वार्षिक उत्सव के मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार आजाद ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षा के प्रति सदैव समर्पित होते हुए मन लगाकर पढ़ें। जिससे विद्यालय एवं क्षेत्र तथा अपने माता पिता के साथ जनपद का नाम रोशन करेंगे। और आप पढ़-लिखकर उच्च पद पर आसीन होंगे। इस दौरान लोगों को कार्यों का बोध कराते हुए बताया कि हम सब शासन द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करें। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। तभी हम लोग आगे को बढ़ेंगे। मुख्य अतिथि ने भयमुक्त वातावरण मे बच्चो को पढाने , उन्हे याद करने के तरीके सिखाने ,चित्रो, ग्राफ , कम्प्यूटर, इन्टरनेट इत्यादि माध्यमों से पढाने की आवश्यकता पर बल दिया ।
स्कूल प्रबन्धन ने सीनियर खिलाडियों को सम्मानित किया गया । वरिष्ट पत्रकार  के पी गुप्ता एवं  दिलावर सिंह ने सभी पूर्व खिलाड़ियों को शाल ओढ़ाकर एवं शील्ड प्रदान कर विद्यालय की तरफ से सम्मानित किया । मुकुंदी भाई ,  लालजी भाई, सानतलाल राभर , बम बहादुर सिंह,  मन्नान अंसारी ,अनवारूल हक ,  असगर अली , नन्हेन्सारी ,फिरोज लारी ,  रौशन सिह , महफूज भाई ,दीपक सैनी,कादिर अंसारी इत्यादि लार क्षेत्र तथा श्री मुन्ना खाॅ नवलपुर, श्री जुबेर खाॅ , श्री छोटे खास, श्री पिन्कू सिह ,श्री नसीम अंसारी नवलपुर छेत्र के पूर्व खिलाडियो को सम्मानित किया गया ।

*बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम*
इस कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने कला के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्राओं को अपर जिला जज विजय कुमार आजाद द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही लिटिल एंजेल्स के प्रबंधक विद्यानंद आजाद ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शाल देकर सम्मानित किया।और बताया कि छोटे बच्चो के लिए विद्यालय द्वारा टाइल्स लगे कमरे तैयार कराये गये हैं जिसमे बच्चों के लिए आधुनिक खेल कूद एवं पढ़ाई की सामग्री लागाई गयी है एव॓ बड़े बच्चो के के लिए सीबीआई पाठ्यक्रम की पुस्तकें और अन्य सामग्री इस बर्ष से लगाई जा रहीं हैं ।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम दुबे, मैनेजिंग डायरेक्टर अपूर्वा उप प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा, बबली राजभर, श्रद्धा दुबे,ज्योति मिश्रा नेहा भारती नेहा भारती, दीनदयाल यादव विजय प्रकाश तिवारी स्नेहा दुबे नेहा भारती रामकृष्ण कुशवाहा अशोक मिश्रा समस्त शिक्षक छात्र-छात्राएं एवं व ग्राम प्रधान रेवली राम इकबाल, पूर्व ग्राम प्रधान बढ़या राधेश्याम भारती, राम इकबालप्रधान रेवली, दिलीप मिश्रा गब्बर मिश्रा सोनी मिश्रा, सुन्दरम मिश्रा विशाल मिश्रा आदि संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!