कपड़े उतार बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
सलेमपुर में तालिबानी सजा

तालिबानी सजा का दृश्य देख दहल जा रहे लोग
सलेमपुर में मोबाइल चोरी के मामले में तालिबानी सजा
बैतालपुर के बाद सलेमपुर में ज्यादती का वीडियो वायरल
व्यक्ति को कमरे में बंद कर प्राइवेट जगह पर बेल्ट से किया पिटाई
सोशल मीडिया पर किया वीडियो वायरल
देवरिया में कानून व्यवस्था का हाल बेहाल है। रामराज में इस तरह की भयानक विडियोज सामने आ रहे कि देखने वालों के कलेजा दहल जाय। अभी हाल ही में भूमि विवाद में गौरी बाजार थाना क्षेत्र एक बुजुर्ग दंपति को सड़क पर बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया था। यह दूसरा मामला जिसे पुराना बताया जा रहा वह आज बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा कि मोबाईल चोरी के आरोप में एक युवक को तालिबानी सजा देते हुए देखे जा रहा है। युवक को एक सोफे पर लिटा कर, पेंट उतार दिया गया है। गर्दन पर एक दूसरा युवक पैर लगाकर दबा दिया है। नंगे पिछवाड़े पर दूसरा युवक चमड़े के बेल्ट बरसा रहा है। वह मोबाइल पर तेज आवाज में एक गाना भी बजा रहा है। तीसरा भी कोई वहां मौजूद है जो वीडियो बनाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सबसे बड़ी बात है चोरी में यदि युवक पकड़ा गया तो उसे पुलिस को क्यों नहीं दिया गया?खुद सजा देने का काम कितना उचित है? सोशल मीडिया में इन दिनों देवरिया जनपद में चारों तरफ गैरकानूनी हरकतों के विडियोज की बाढ़ आ गई है।
वायरल वीडियो की स्वाभिमान जागरण पुष्टि नहीं करता, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल है



