महाराजगंज

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ महराजगंज की जनपदीय बैठक संपन्न

निष्क्रियता के कारण फरेंदा, लक्ष्मीपुर व नौतनवा की कमेटियां की गई भंग।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपदीय बैठक महराजगंज कार्यालय पर संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी ने की।

बैठक में समस्त क्षेत्रीय प्रतिनिधियों द्वारा ब्लॉक वर समस्याओं को रखा गया जिसके निराकारण की रणनीति बनाई गई। प्रांतीय अध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि समस्त अधिकारियों की नजर शिक्षक कर्मचारियों पर ही है। हमें बहुत सावधानी से व नियमानुसार अपने कार्य को अंजाम देने की जरूरत है, जिससे हम अधिकारियों द्वारा बनाएज रहे चक्रव्यूह में न फंसें। इसके बाद बैठक में ब्लॉक स्तरीय सदस्यता हेतु विचार विमर्श किया गया। शिक्षक विरोधी आदेशों के लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता की रणनीति बनाई गई। प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हेतु तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिये ग‌ए। साथ ही अपने दायित्व एवं कर्तव्यों को संयम एवं धैर्य पूर्वक निर्वहन करें।

बैठक में उपस्थित जनों में जनपदीय अध्यक्ष अजय पाण्डेय महामंत्री विनय पाठक के साथ प्रमुख रूप से राम सजीवन गुप्त, प्रकाश चंद दूबे, अनिल कुमार सिंह, अजीत कुमार, संजय कुमार राजेश कुमार मिश्र, सत्येंद्र प्रसाद मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!