महाराजगंज
Trending

फंदे से लटकता मिला युवक का शव जांच में जुटी पुलिस

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा राज

 

 

 

 

जनपद महराजगंज स्थित कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुर्चिहॉ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर एक युवक द्वारा फांसी लगाने का मामला प्रकाश में आया । मृतक का नाम दिनेश पुत्र दीपचंद उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है।घर में चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक का शव घर के अंदर गमछे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने जब सुबह उसे कमरे में देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने के बाद कोल्हुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचायतनामा करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।युवक की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या है या फिर किसी साजिश के तहत की गई हत्या। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

कोल्हुई थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। यदि किसी तरह की साजिश या संदिग्ध गतिविधि पाई जाती है, तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

फिलहाल, पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर यह हत्या का मामला है। पुलिस परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि किसी तरह की साजिश की संभावना से इंकार किया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!