LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस आ रहे नवाज को पीटा

झगड़ा छुड़ाने गए पत्रकार भाई की भी पिटाई

 

कस्बा चौकी लार पर रात में बैठाए गए आरोपी को छोड़ा गया

बहुचर्चित पुलिसकर्मी दूसरे पक्ष को चढ़ा रहा था कि तुम छेड़खानी की तहरीर दे दो

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। कभी कभी छोटी बातें बड़ी वारदात का रूप धारण कर लेती हैं।लार कस्बे के शास्त्रीनगर के दो युवक भटनी में आपसी साझेदारी से मुर्गाफारम चलाते थे। बाद में घाटा हो जाने के बाद दोनों में फर्क पड़ गया। इसी को लेकर आए दिन कहासुनी करते हैं। बीती रात लगभग दस बजे एक युवक को दूसरे युवक ने अपने सहयोगियों सहित पीट दिया जब वह मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि घायल युवक का पत्रकार भाई झगड़ा छुड़ाने गया तो उसे मार पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष चौकी पर पहुंचे। इस बीच हास्यास्पद स्थिति तब सामने आ गई जब एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पक्ष से कहा कि तुम छेड़खानी की तहरीर दे दो। इसके बाद दोनों पक्ष से पूछताछ के बाद पुलिस ने चौकी से सभी को छोड़ दिया और सुबह दस बजे थाने पर बुलाया। पत्रकार रियाज लारी ने पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

इस संबंध में कस्बा चौकी प्रभारी दीपक सिंह ने कहा कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। दोनों पक्ष को बुधवार को सुबह दस बजे थाने पर बुलाया गया है। प्रभारी निरीक्षक महोदय के सामने दोनों पक्ष अपनी बात रखेंगे। गुणदोष के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी ने किसी पुलिसकर्मी द्वारा छेड़खानी दर्ज कराने के लिए उकसाने की बात को सिरे से खारिज किया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!