होलिका दहन के साथ शुक्रवार को होली, प्रशासन एलर्ट

- स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज
नगर पंचायत बृजमनगंज कस्बे मे होली से पहले होलीका जलाने के लिए कोल्हई टैक्सी स्टैंड पर तैयारियां शुरू होने लगीं।बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाई जाती हैं होलिका दहन।कस्बे में होली के त्यौहार पर रंग गुलाल पिचकारी से सज गई हैं दुकानें जगह जगह फागुन के गीत बजते नजर आ रहे हैं।
इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल एवं ईओ सुरभि मिश्रा अपने समस्त कर्मचारियों को गुलाल लगाकर
होली की शुभकामनाएं दीं।
बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने कहा है कि होली में उत्पात मचाने वाले नशेड़ियों पर पुलिस की रहेगी सख्त नजर।
इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से प्रारंभ हो जाएगी और 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर इसका समापन होगा. चूंकि छोटी होली पर दिनभर भद्रा का साया रहेगा. इसलिए रात को 11.26 बजे भद्रा समाप्त होने के बाद ही आप होलिका दहन कर सकेंगे.
शुक्रवार जुमे के दिन प्रदेश भर में होली मनाई जाएगी उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराज ने कहा है कि यह हिन्दू धर्म मानने वाले सनातनियों का वर्ष में एक बार पडने वाला प्रमुख त्योहार है।त्यौहार मे खलल डालने वाले उपद्रवी बख्शे नही जायेंगे।प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट हैं।



