तस्कर की अधूरी रह गई ख्वाहिश, पुलिस ने पकड़ लिया 600 बोतल ऑफिसर्स च्वाइस
मेहरौना बार्डर पर पकड़ी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब

मेहरौना बार्डर पहुंचते ही तस्कर की अधूरी रह गई ख्वाहिश, पुलिस ने पकड़ लिया 600 बोतल ऑफिसर्स च्वाइस
किसी भी हाल में अपने क्षेत्र से शराब की तस्करी नहीं होने देंगे – उमेश कुमार वाजपेई

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। जिले के बिहार से सटे क्षेत्र में शराब तस्करी खूब होती है। शराब तस्कर कई मार्गों से देसी, विदेशी शराब की खेप पहुंचाते हैं। लार थाना के मेहरौना पुलिस चौकी के स्टाफ की सक्रियता के चलते यहां आए दिन तस्करों की शराब पकड़ ली जाती है। बुधवार की शाम एक शराब तस्कर की ख्वाहिश यूपी बिहार बार्डर पर स्थित मेहरौना चौकी पर पहुंचते ही अधूरी रह गई। पुलिस ने उसे वाहन सहित दबोच लिया। उसके से पास अंग्रेजी शराब के ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड के 600 पाउच बरामद हुए। पुलिस ने उसे वाहन सहित लार थाने पर भेजवा दिया।
लार के मेहरौना चेक पोस्ट पर बुधवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान BR06W6067 नंबर की कार लार से सिवान की ओर जा रही थी। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ बार्डर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। वाहन चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने उसे रोकने का इशारा किया। लेकिन कार चालक गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए कार को बार्डर चेक पोस्ट पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए कार की तलाशी लेने पर कार से 600 पाउच अंग्रेजी शराब ऑफिसर्स च्वाइस बरामद हुआ।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेई ने कहा कि वैगनआर वाहन जिसका पंजीकरण संख्या-BR06W6067 से 600 ऑफिसर चॉइस ट्रेटा बरामद हुई है। कार चालक की पहचान प्रेमकुमार पुत्र अजय प्रसाद सा0- रामगुलाम टोला कोतवाली थाना कोतवाली जिला देवरिया के रूप में हुई है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शराब तस्करी में लिप्त सभी लोगों पर कार्रवाई होगी।




