LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

क्रिकेट खेलने में विवाद , निकली तलवार

लार थाना क्षेत्र के सुतावर गांव का मामला

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। क्रिकेट के मामूली बहस ने विवाद का रूप धारण कर लिया। शनिवार को दोपहर सुतावर में  गांव के लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। नो बॉल को लेकर दो पक्षों में पहले नोंकझोंक हुआ। उसके बाद झगड़े का रूप धारण कर लिया। एक तरफ से बैट तथा दूसरे तरफ से तलवार लेकर एक दूसरे पर हमला करने के प्रयास दोनों पक्ष करने लगे। कुछ लोगों ने बीचबचाव भी किया। अभी कुछ दिन पहले एक लड़के को चाकू से चोट लगा था जिसे ग्रामीणों ने  बात चीत करके सुलझा दिया था।

शनिवार को हुए दो पक्षों के विवाद में रवि यादव,  भानु यादव के पक्ष से तलवार जबकि अंकित तिवारी, रितेश तिवारी की तरफ से बैट निकाल कर मारपीट पर उतारू थे। गांव के ही कुछ लोगों ने बीच बचाव किया। तलवार निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि कुछ लोग मार मार का शोर करके ललकार भी रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!