LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

आम बिनने गई आठ वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म

घटना के दूसरे दिन पुलिस को सूचना, मौके पर पहुंचे अधिकारी

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को आम बिनने गई एक आठ वर्षीया बालिका के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह बालिका और उसके भाई के साथ एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक भी पी। जब परिजनों तक बात पहुंची तो दोनों परिवारों में कहासुनी होने लगी। आरोपी रात भर गांव ही था, लेकिन जब उसे भनक लगी की मामला अब पुलिस में चला जाएगा तो वह फरार हो गया।

घटना के दूसरे दिन पीड़ित परिवार ने 112 नंबर पुलिस को मारपीट की सूचना दी। महज दस मिनट के अंदर ही पुलिस टीम गांव में पहुंची। पीआरवी टीम जब मामले की तहकीकात के लिए पीड़ित परिवार से जानकारी ले रही थी तो यह बात सामने आई कि मामला मारपीट नहीं दुष्कर्म का है। पीआरवी टीम की सूचना के बाद घटना स्थल पर लार के प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेई पुलिस टीम के साथ गांव में तुरंत पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिले। उनकी शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश में पुलिस ने गांव में तलाश की लेकिन आरोपी नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक लार अभी पीड़ित के दरवाजे पर ही थे कि सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक दीपक शुक्ला भी हमराहियों के साथ गांव में पहुंच गए। पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी एकत्रित कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की तरफ से लिखित तहरीर पुलिस को दिए जाने की तैयारी की जा रही थी। आरोपी युवक का पूर्व में वर्ष 2020 में अवैध पिस्टल के साथ फोटो वायरल हुआ था लेकिन पुलिस ने तब उसपर कोई कार्रवाई नहीं की थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!