तीन लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
अभी अन्य लोगों के छाने जा रहे आपराधिक इतिहास, होगी कार्रवाई

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। पुलिस ने आज जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के तीन लोगों पर गुंडा एक्ट की कराई की। पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश व नियंत्रण लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.04.2025 को 3 अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गयी ।उक्त कार्यवाही के अंतर्गत थाना रुद्रपुर द्वारा 2 अभियुक्तों क्रमशः दीपक यादव पुत्र छठ्ठू यादव निवासी मिश्रौलिया थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया तथा प्रदीप यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी शिवपुर टोला गनेशपुर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया के विरुद्ध अन्तर्गत धारा ¾ उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत कार्यवाही की गयी है । उधर थाना मईल द्वारा एक अभियुक्त शिवम यादव पुत्र सदानन्द यादव निवासी भागलपुर थाना मईल जनपद देवरिया के विरुद्ध अन्तर्गत धारा ¾ उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत कार्यवाही की गयी है ।
*अभियुक्त दीपक यादव का आपराधिक इतिहासः-*
1.मु0अ0सं0- 48/2024 धारा 323,504,506 भा0द0वि0 थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया ।
2.मु0अ0सं0- 384/2022 धारा 323,504,506,147,395 भा0द0वि0 थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया ।
3.मु0अ0सं0- 37/2022 धारा 323,504,506,147,395 भा0द0वि0 थाना सुरौली, जनपद देवरिया ।
4.मु0अ0सं0- 288/2025 धारा 191(2),115(2),352,351(2) बीएनएस थाना कोतवाली, जनपद देवरिया ।
*********************
*अभियुक्त प्रदीप यादव का आपराधिक इतिहासः-*
1.मु0अ0सं0- 393/2024 धारा 191(2),115(2),352,351(2) बीएनएस थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया ।
2.मु0अ0सं0- 214/2023 धारा 323,427,452,504,506 भा0द0वि0 थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया ।
**************
*अभियुक्त शिवम यादव का आपराधिक इतिहासः-*
1.मु0अ0सं0- 44/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मईल, जनपद देवरिया ।
2.मु0अ0सं0- 224/2023 धारा 201,302 भादवि थाना मईल, जनपद देवरिया ।
3.मु0अ0सं0- 276/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मईल, जनपद देवरिया ।
4.मु0अ0सं0- 67/2025 धारा 131,351(2) बीएनएस थाना मईल, जनपद देवरिया



