पांच लोगों पर बलवा व हत्या के प्रयास का केस दर्ज
रिश्तेदारी में चढ़ कर मारपीट करने गए थे

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र के देवसिया निवासी अंशुमान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध बलवा और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू की है। अशुमान सिंह पुत्र स्व० रामप्रकाश सिंह ग्रा० देवसिया थाना लार जनपद देवरिया ने पुलिस को सूचना दिया कि दिनांक 20/04/025 को समय लगभग 10 बजे रात में मैं अपने गांव के बाहर से अपने ड्राईवर सुनिल सिंह पुत्र स्व० मुन्नी सिंह ग्रा० देवसिया थाना लार जनपद देवरिया के साथ अपने ट्रेक्टर ट्राली पर अपना गेंहू लदवा कर वापस घर आ रहा था ट्राली व अभी गांव के बाहर रोड पर हमारी ट्रेक्टर ट्राली चढ़ा था की उसी समय पुराने विवाद को लेकर हमारे हीं गाव के राज यादव पुत्र स्व० जितेन्द्र यादव व दुर्गेश यादव पुत्र स्व० कोमल यादव व सुमित यादव पुत्र अवधेश यादव व गोपाल यादव पुत्र बिरबल यादव व मनिष यादव पुत्र उमा शंकर यादव या० ठाकुर कोड़रा थाना भटनी निवासी जो हमारे गांव के रिस्तेदार है। हमको घेर लिये जिसमें कुछ अज्ञात लोग भी है। जिनको मैं नहीं पहचान पाया व हमारे ड्राईवर सुनिल सिंह को लाठी से मार दिये जिसमें वो गाड़ी से कुद कर भग गये व हमको गाड़ी से खिंच कर जान से मारने के नियत से धारदार हथियार से सर मार दिये व लाठी डंडा से बुरी तरह मारने लगे तो मैं मौका पर गिर गया उसके बाद जान माल की धमकी देकर चले गये।
लार पुलिस ने मामले को सुसंगत धाराओं में रजिस्टर्ड करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की है।



