महाराजगंज

आतंकी हमले में मृत पर्यटक को शिक्षक और छात्रों ने दी श्रद्धांजलि

वंश बहादुर इंटर कॉलेज में शोक संवेदना व्यक्त करते शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज

थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर से लगे बहुआर कला मे संचालित वंश बहादुर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरना आतंकी हमले और नृशंस हत्या से आहट शिक्षक छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। तथा उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ईश्वर शरण दास ने इस घटना को बेहद दुखद निंदनीय और हृदय विदारक बताया। उन्होंने कहा कि निर्दोष और निहत्थे पर्यटकों पर की गई यह बर्बर गोलाबारी मानवता पर कलंक है। मैं और विद्यालय परिवार इस घटना की घोर निंदा करता हूं। तथा भारत सरकार से अपील करता हूं कि दोषी आतंकियों का सफाया किया जाय। और पाकिस्तान को भी करारा जवाब दिया जाए। जो इन आतंकियों को पनाह और समर्थन देता है। विद्यालय परिवार ने एकजुट होकर आतंकवाद के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की और ऐसे कृतियों को कड़ा प्रतिकार देने की आवश्यकता पर बोल दिया गया।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!