महाराजगंज

विद्युत तार टूट कर गिरने से लगी भीषण आग, बड़ी दुर्घटना होते होते टली

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज
धानी- नौगढ़ – सिद्धार्थ नगर रोड पर स्थित ग्राम सभा कहरौली में गुरुवार को विद्युत तार टूट कर गिरने से से आग लग जाने के कारण पशुओं का आहार जल कर खाक हो गया । अग्नि के नग्न तांडव से पूरे गांव में हाहाकार मच गया। ग्रामीण ने जान को जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया। अगर आग पर काबू न पाया गया होता तो बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। पछुआ हवा का दबाव इतना था आग की लपटें आसमान छू रही थी। तत्काल दमकल को सूचना दी गई लेकिन दमकल आग बुझाने समय से नहीं पहुंच सका था। गोरखपुर और महराजगंज के सरहद पर बसा गांव होने पर कोई दमकल को आग बुझाने में समस्या हो रही थी। फिर भी आदमी मरता क्या न करता, लोगों ने किसी तरह से ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!