उत्तर प्रदेशमहाराजगंज
निराला इंटरमीडिएट कॉलेज के निराले परीक्षार्थियों की निराली प्रतिभा का निराला प्रदर्शन

स्वाभिमान जागरण संवाददाता लक्ष्मीपुर महराजगंज
निराला इंटरमीडिएट कॉलेज बडहरा विश्वम्भरपुर मुडली महराजगंज के निराले परीक्षार्थियों ने हाई स्कूल परीक्षा 2025 मे अपनी निराली प्रतिभा का प्रदर्शन करके विद्यालय को शत प्रतिशत सफलता दिलाई है।
हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित 121 छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत उत्तीर्ण होकर विद्यालय को निराला सम्मान दिलाया है।
निराला इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री त्रिपुरारी यादव जी एव समस्त अध्यापक गण ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



