आलमाइटी ने इण्टरमीडिएट व हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का किया सम्मान

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज
आलमाइटी पब्लिक इण्टर कॉलेज बृजमनगंज के प्रांगण में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें इण्टरमीडिएट व हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2025 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
हाईस्कूल में आराध्या मौर्या पुत्री रामशंकर मौर्या ने 93% अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।अनामिका यादव व प्रीती यादव 92% द्वितीय स्थान,रोशनी 91.67% तृतीय स्थान,मोहम्मद रेहान 90.83% चौथा स्थान तथा आकाश गुप्ता ने 90.66 % अंक प्राप्त कर पाँचवां स्थान प्राप्त किया।इण्टरमीडिएट में अमित त्रिपाठी पुत्र धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने 91% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्ष कुमार मौर्या 89.80%द्वितीय ,विजय कुमार 88.60% तृतीय स्थान,मनतशा 88.40% चौथा स्थान तथा युवराजन 88.20% अंक प्राप्त कर पाँचवे स्थान पर रहे।
हाईस्कूल व इण्टर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने माल्यार्पण कर तथा उनके अभिभावकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया



