ब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

इण्टर की परीक्षा में फेल हुए युवक ने मुम्बई में किया आत्महत्या

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, कोल्हुई, महराजगंज

यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर तमाम छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं दूसरी तरफ़ एक युवक ने फेल होने पर मुम्बई में आत्महत्या कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार फरेंदा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़गो निवासी 22 वर्षीय संजय वरुण ने इण्टर की परीक्षा में फेल होने पर मुम्बई में आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। मृतक इण्टर की परीक्षा देने के बाद घर की दयनीय स्थिति होने के कारण मुम्बई के पनवेल में रोजी-रोटी के लिये एवं कुछ काम सीखने चला गया था। जैसे ही यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ और इस परिणाम में फेल हो गया उसके बाद उसने मुम्बई में अपने रूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।वह मुंबई में रहकर मजदूरी का काम कर अपने परिवार के रोजी-रोटी का सहारा बना हुआ था। परिणाम घोषित होने पर जब उसे पता चला कि वह फेल हो गया है, तो वह मानसिक रूप से टूट गया और आत्महत्या कर लिया। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!