लखनऊ के KGMU में बनी मजार के पास अवैध रूप से रह रहे लोगों ने डाक्टरों को दौड़ा दौड़ा पीटा
आज फिर गरजेगा योगी का बुलडोजर

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
लखनऊ। एक तो चोरी , ऊपर से सीनाजोरी। लखनऊ के KGMU में बनी मजार के आसपास अवैध रूप से अतिक्रमण कर रह रहे दुकानदारों ने पुलिस के सामने ही प्रोफेसरों और रेजिडेंट डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें 2 प्रोफेसर, 1 असिस्टेंट प्रोफेसर और 1 रेजिडेंट डॉक्टर घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। उसके बाद मौके पर कई थानों की पुलिस और एक कंपनी PAC बुला ली गई है। बड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह अतिक्रमण से अपने सामान निकाले। उसके बाद शाम 5 बजे अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलने लगा। दो घंटे बाद शाम 7 बजे दूसरा बुलडोजर भी बुलाया गया। दोनों बुलडोजर ने रात 9 बजे तक अवैध निर्माणों को तोड़ा। वहां दुकानों को ध्वस्त किया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगाकर मलबा ढोया जा रहा है। दुकानदार अपने सामान लेकर कैंपस से जा रहे हैं। KGMU प्रशासन ने बताया- ज्यादातर अतिक्रमण हटा दिया है। बचा हुआ अतिक्रमण कल (रविवार) को ध्वस्त किया जाएगा। बताते चलें कि कैंपस में एक मजार है। मजार के आसपास कुछ लोगों ने केजी एम यू की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर अपनी दुकान और अस्थाई आवास बना लिए थे। लगातार कब्जा होते देख उन्हें समय समय पर नोटिस दी गई लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। आज जब कुछ डाक्टर कब्जा हटाने को बोले तो गोलबंद होकर सभी ने हमला कर दिया जिससे कैंपस में बवाल हो गया।



