उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अचानक गिरा निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा, आधे दर्जन से अधिक मजदूर हुए घायल

अफरा तफरी के बीच बचाव कार्य किया गया शुरू

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज
देर रात अचानक गिरा पुल आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल। जिलें के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर में निर्माणाधीन ब्रिज का पुल सोमवार की रात लगभग 11:40 बजे भरभरा कर अचानक गिर गया जिससे पुल निर्माण में कार्य कर रहे आधे दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। इस हादसे के बाद चारों तरफ चीख पुकार व अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुरन्दरपुर पुलिस ने मजदूरों को मलवे से बाहर निकलवाया और घायल मजदूरों को अस्पताल भेजवाया।इस हादसे में घायल अनिल 23 वर्ष व योगेश 26 वर्ष, उपरोक्त निवासी चौक जंक्शन जिला हाथरस,रिंकू 30 वर्ष व लोनी 30 वर्ष तथा जयराम पाल 40 वर्ष उपरोक्त निवासी कचला जिला बदायूं एवं बालकृष्ण 30 वर्ष निवासी मूरवल जिला बांदा को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि ब्रिज के पुल का निर्माण कार्यदायी संस्था पीएनसी कर रही है। लेकिन यह एक बड़ी लापरवाही हैं। जिस पल का निर्माण हो रहा है। जिस पुल का निर्माण कराया जा रहा है उसके नीचे से गोरखपुर- नौतनवा रेलखंड की ट्रेनों का संचालन भी होता हैं।लोगों ने बताया कि पुल निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं कराया जा रहा था। इसलिए यह हादसा हुई है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!