LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

देवरिया के इन अफसरों पर हुई कार्रवाई

शासन को भेजी गई जांच रिपोर्ट

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। सरकारें बदल जाने से कई विभाग के अफसरों की कार्य संस्कृति नहीं बदलती है। सरकारी धन का बंदरबांट करने में देवरिया के पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों की कलई खुल गई। एक अधिकारी सस्पेंड हो गया। कुछ के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है।देवरिया में ठीक ठाक सड़क की मरम्मत के नाम पर  शासन से 6 करोड़ रुपए मांगने के मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। मीडिया रिपोर्ट के बाद सीएम ऑफिस एक्शन में आ गया। चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह ने खुद देवरिया की सड़क की फाइल मंगवाकर देखी और कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद PWD के विभागाध्यक्ष मुकेश चंद्र शर्मा ने JE राम गणेश पासवान को सस्पेंड कर दिया। उन्हें गोरखपुर के चीफ इंजीनियर दफ्तर में अटैच कर दिया गया। वहीं, PWD के प्रमुख सचिव अजय चौहान ने AE सुधीर कुमार और एक्सईएन अनिल जाटव के खिलाफ एक्शन के लिए सीएम ऑफिस को फाइल भेजी है। इस मामले में अन्य अफसरों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच चल रही है। कहा जा रहा है कि ये अधिकारी योगी के जीरो टॉलरेंस नीति को पलीता लगा रहे थे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!