LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शाबाश बरियारपुर पुलिस: तीन तस्करों को दबोच कर 27 गोवंश मुक्त कराए

पशु तस्करों पर लगाया जाय गैंगस्टर

पांडे एन डी देहाती/ स्वाभिमान जागरण

देवरिया। देवरिया जिले के बरियारपुर पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए तीन गोवंश तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 27 गोवंश मुक्त कराए गए। एक ट्रक और दो चाकू पुलिस ने बरामद किया है। जिले में सर्वत्र बरियारपुर थाने की पुलिस की प्रशंसा हो रही है। पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रांत वीर द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर  दीपक शुक्ल के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 18.05.2025 को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर करौंदी चौकी के पास से एक ट्रक वाहन सं0 UP 22 AT 3842 से कुल 27 राशि गौवंशीय पशुओं (02 मृत) के साथ 03 गो-तस्करों क्रमशः 1.मोबिन पुत्र नन्हें निवासी चकनाल गढ्ढा कालोनी काशीपुर जनपद उद्धमपुर नगर (उत्तराखण्ड), 2.शावेश कुरैशी पुत्र लतीफ निवासी बंजरिया खानसामा थाना गंज जनपद रामपुर तथा 3.कल्लू पुत्र बादशाह निवासी रावतपुर थाना कांट जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्तों के पास 02 अदद अवैध चाकू भी बरामद किया गया । पुलिस टीम द्वारा बरामद वाहन, चाकू व गौवंशीय पशुओं को कब्जे में लेकर अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 165/2025 धारा 109(1), 325 बीएनएस0, 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 4/25 ARMS ACT का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । स्थानीय लोगों ने पशु तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!