उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी

पुलिस-पीएसी की संयुक्त टीम द्वारा सीमावर्ती गांवों में पैदल मार्च

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए ठूठीबारी कोतवाली पुलिस और पीएसी के जवानों ने सीमावर्ती गांवों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रविवार की शाम ठूठीबारी सीमा से लेकर कस्बे के आसपास के राजाबारी, मरचहवा , गड़ौरा व लक्ष्मीपुर खुर्द सीमाई क्षेत्रों में पुलिस और पीएसी की संयुक्त टीम द्वारा पैदल मार्च किया। गश्त का उद्देश्य क्षेत्र में शांति बनाए रखने के साथ संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखना था।
पैदल मार्च का नेतृत्व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्रा और सूबेदार प्लाटून कमांडर बिमलेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान पुलिस व पीएसी के जवान शामिल रहे। इस मौके पर जवानों ने लोगों से भी संपर्क साधा और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्रा ने बताया कि सीमा पर सुरक्षा के लिए चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा के सभी संवेदनशील गांव की निगरानी बारीकी से की जा रही है। पुलिस व पीएसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!