अपराधब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

आकाश हत्याकांड के विरोध में ब्राह्मणों ने भरी हुंकार

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज

नगर के खानपुर निवासी आकाश उपाध्याय हत्याकांड के विरुद्ध अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जनपद महराजगंज इकाई की रविवार को बैठक हुई जिसमें शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई साथ ही मामले का निष्पक्ष जांच कर घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर दोषी जो भी हो गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की गई।
कार्यक्रम का आयोजन नगर के चौधरी मैरेज हाल में किया गया। जिसकी शुरुआत लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतक आकाश उपाध्याय के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। तत्पश्चात लोगों इस हत्याकांड की निंदा करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज मृतक परिजनों के साथ है। आकाश उपाध्याय की मौत स्वाभाविक नहीं है। उनकी हत्या की गई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष रूप से जांच कर घटना का जल्द से जल्द खुलासा करते हुए दोषी जो भी हों उनके गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी हृदय उपाध्याय राम प्रकाश पांडेय विनय पाठक मुरली तिवारी प्रेम शंकर पांडेय अमित चौबे डॉ एसपी द्विवेदी कृष्ण शंकर उपाध्याय वेद प्रकाश चौबे नर्वदेश्वर शुक्ला श्रीनाथ धर दुबे बृहस्पति मिश्रा राजन उपाध्याय रामस्नेही गिरी श्रवण पांडेय गंगा मिश्रा दिनेश पांडेय आदि विप्र गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!