अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
11 दुकानदारों से वसूले 8500 रुपए अर्थ दंड

पांडे एन डी देहाती/स्वाभिमान जागरण
ईओ, एसओ व एसडीएम ने पहली बार लार में चलाए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
चेयरमैन मूसा रजा लारी इस अभियान के दौरान कहीं नहीं दिखे
एक सप्ताह से अतिक्रमण हटाओ अभियान की मुनादी के बाद आज सोमवार को अपरान्ह नगर पंचायत लार के कर्मचारी अतिक्रमण के खिलाफ सड़क पर उतर गए। सलेमपुर की एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, लार थाने के प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेई तथा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बृजेश गुप्ता अपने कार्यकाल में पहली बार सयुक्त रूप से लार बाजार में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में एक साथ सड़क पर उतरे।
लखु मोड पर इनकी सेनाएं सजी। उसके बाद बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए लोगों के टीन शेड, चबूतरे आदि ध्वस्त किए गए। बरसात से पूर्व नाले की सफाई होनी है , इस लिए नगर पंचायत पूरे मुस्तैदी से इस अभियान में लगा रहा। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने नाले पर चबूतरा बनाने वाले दुकानदारों को ही नहीं अपने विभाग के लेखपाल को भी फटकार लगाया कि यह निर्माण कैसे हो गया। इस दौरान 11 दुकानदारों से 8500 रुपया अर्थ दंड वसूल कर उन्हें रशीद भी दी गई।
लार बाजार में सोमवार को साप्ताहिक बंदी का दिन होता है। प्रशासन कभी इस बंदी को प्रभावकारी ढंग से लागू नहीं करा पाता है। आज भी सोमवार था, लार बाजार की साप्ताहिक बंदी थी। सोमवार को नियमतः दुकानें बंद रहनी चाहिए। लार कस्बा में आज भी दुकानें खुली थीं। प्रशासन के आने की खबर पर कुछ दुकानदार जरूर अपना शटर डाउन कर मौके से हट गए। नगर के लखु मोड से लेकर गांधी मार्केट तक नालों से अतिक्रमण हटाया गया। यूसुफ रोड में भी कुछ लोग सड़क पर चबूतरा बना लिए थे जिन्हें हटाने के निर्देश दिए गए।
इस संबंध में नगर पंचायत लार के अधिशासी अधिकारी बृजेश गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का काम चलता रहेगा। नाले के ऊपर किसी भी प्रकार अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। नालों की सफाई कराई जानी है। जो भी दुकानदार नाले पर दुकान लगाएंगे उनके कब्जे हटेंगे और अर्थदंड भी लगेगा।
मौके पर एसडीएम के तेवर देखिए



