उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

आई०एफ०एस० में चयनित जावेद अहमद खान के माता-पिता को आलमाइटी के प्रबंधक ने किया सम्मानित

  स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज

आलमाइटी पब्लिक इण्टर कालेज बृजमनगंज के छात्र रहे जावेद अहमद खान के माता-पिता को विद्यालय के प्रबन्धक महमूद आलम व प्रधानाचार्य ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जावेद अहमद खान का चयनl भारतीय वन सेवा (आई०एफ०एस०) में  हुआ है। यूपी०एस०सी० द्वारा जारी परिणाम में जावेद ने 36 वीं रैंक हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
        ग्रामसभा मटिहनवां टोला बड़िहारी निवासी जावेद अहमद खान पुत्र जमाल अहमद खान का चयन आई०एफ०एस० 2024 में हुआ है।जावेद ने अपनी हाई स्कूल तक की शिक्षा आलमाइटी पब्लिक इण्टर कालेज से प्राप्त की।इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता,भाई-बहनों तथा अपने गुरूजनों को दिया।वर्तमान समय में जावेद राजस्थान की एक प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कम्पनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।इस अवसर पर प्रबंधक महमूद आलम ने कहा ग्रामीण परिवेश के छात्र का देश के सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक पद पर पहुंचना क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जावेद आई.आई. टी. में चयनित होने के बाद खुद को रोका नहीं, और आज परिणाम सामने है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!