उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज
पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के देवपुर चौराहे पर बीते शनिवार रात करीब 8:30 बजे सड़क पार करते समय अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और वाहन का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!