उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

समूह के कर्ज से परेशान एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

नगर के सुभाष नगर मोहल्ले में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 55 वर्षीय नन्द पटवा का शव उनके दुकान में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि वह सुबह लगभग 4 बजे अचानक दुकान की तरफ लिए निकले थे, लेकिन कुछ समय बाद उनका शव दुकान पर फंदे से लटका पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव फंदे से लटकता मिला। व्यक्ति समूह के कर्ज से परेशान था शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जांच पड़ताल की जा रही है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!