महाराजगंज

बकरा ईद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए, थाना प्रभारी

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज

थाना क्षेत्र के सीमावर्ती चौकी बहुआर में बकरा ईद त्योहार को लेकर सोमवार शाम को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने कहा कि त्यौहार में खलल डालने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी धर्म को अपने धार्मिक कार्य स्वतंत्र रूप से करने की छूट है। मुस्लिम समुदाय से यह त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। बैठक में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट ना करने की हिदायत दी गई। किसी भी तरह की अशांति की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा गया। इस मौके पर बैठक में चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक कपिल प्रजापति, श्याम सुंदर गुप्ता, छबिलाल भारती, दीपक तिवारी, हैदर, हारून, मुर्तुजा, दिनेश भारती, अखिलेश कुमार, सज्जाद, राजेश, अनवर, बृजेश, राजेश यादव, शिवनंदन, मौलाना अख्तर हुसैन, मौलाना हारून, और क्षेत्र के तमाम मुस्लिम धर्म के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!