उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

जान मारने की धमकी,केस दर्ज

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज

फरेंदा थाना क्षेत्र में एक पत्रकार को बाइक सवार युवकों ने धमकी दी है। पीड़ित पत्रकार रामकिशुन कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।घटना 11 मई की है। रामकिशुन कुमार पिपरा विशम्भरपुर चौराहे के पास अलहदिया महेदवा रोड पर अपनी जमीन पर मौजूद थे। वे सुबह करीब 11 बजे अपने मकान निर्माण सामग्री की देखरेख कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां आए। उन्होंने पत्रकार की खड़ी गाड़ी में ठोकर मार दी। जब पत्रकार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।आरोपियों ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी। वे यह कहते हुए फरार हो गए कि अगली बार मिलने पर उनकी हत्या कर देंगे। बाद में पीड़ित ने एक आरोपी की पहचान अलहदिया महदेवा के कन्हई के बेटे के रूप में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरेंदा कोतवाल प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!