उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ग्राम सभा की पोखरी में जेसीबी से अवैध खनन का आरोप, शिकायत

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसहिया बुजुर्ग में पुलिस ने ग्राम सभा की पोखरी से अवैध खनन करते एक जेसीबी मशीन को पुलिस ने पकड़ा है। यह कार्रवाई ग्राम प्रधान की लिखित शिकायत पर की गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भगवती यादव के अनुसार, सोमवार रात को पोखरी से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भगवती यादव मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत थाना स्थानीय को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, करीब दो माह पहले इस पोखरी की निलामी हुई थी। एक वर्ष पूर्व मनरेगा द्वारा कार्य भी कराया गया था। खनन से पोखरी इतनी गहरी हो गई है कि इसमें गिरने पर किसी व्यक्ति या जानवर के लिए बाहर निकलना मुश्किल होगा।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!