शादी का झांसा दिया, वर्षों से करता रहा यौन शोषण ,मुकदमा दर्ज

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, बृजमनगंज महराजगंज।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बरगदवा थाना क्षेत्र के एक युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराई है। युवती के अनुसार आरोपित युवक उससे शादी करने का वादा कर लगभग चार वर्षों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले युवती ने युवक से शादी करने के लिए कही जिसपर युवक भड़क गया और गाली गुफ्ता देते हुए शादी से मुकर गया। जिससे क्षुब्ध होकर युवती ने पूरी बात अपने स्वजनों को बताई। मामले में लड़की के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपित युवक के खिलाफ कार्यवाई की मांग किए। संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपित युवक शिवानन्द सहानी उर्फ आकाश के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।



