पुलिस ने 25 हजार के इनामिया बदमाश के पैर में गोली मार गिरफ्तार किया
देवरिया कोर्ट से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ था

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
धाय – धाय
देवरिया। गुरुवार की आधी रात को एक इनामिया बदमाश से परसिया मल्ल गांव के सामने पुलिस मुठभेड़ हो गई। देवरिया जिला न्यायालय परिसर से 5 जून को पाक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी शिवा बासफोड पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। आरोपी को सैंपलिंग के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। कार्यवाही पूरी होने के बाद जब उसे लॉकअप ले जाया जा रहा था, उसी दौरान वह पुलिस से हाथ छुड़ाकर न्यायालय परिसर से भाग निकला था। इस मामले में आरोपी के अलावा पुलिसकर्मी पर भी केस दर्ज हुआ था। उसी दिन से पुलिस उसे तलाश रही थी। गुरूवार की मध्य रात्रि में उक्त बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। उसकी गिरफ्तारी के लिए जनपद स्तर से चार विशेष टीमें गठित की गई थी। पुलिस का दावा है कि इसी क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर हाटा रोड पुल के पास पहुंचते ही देवरिया पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गईं, उसी दौरान जबाबी कार्यवाई में शिवा के पैर में गोली लगी है।घायल अवस्था में उसे देवरिया मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। मुठभेड़ के बाद पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटना स्थल और अस्पताल में दौरा कर पूरी जानकारी ली। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के नाम यह सफलता दर्ज हुई। मेडिकल कॉलेज में भर्ती शिवा की गिनरानी के लिए इमरजेंसी में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।



