संदिग्ध हाल में खरका नरसिंह बाग में मिला एक व्यक्ति का शव
पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण होगा स्पष्ट

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र के खरका नरसिंह बाग में शुक्रवार को संदिग्ध हाल में अपरान्ह एक व्यक्ति का शव मिला। बाग में शव मिलने की सूचना पर लार के प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेई पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान विशेश्वर प्रसाद पुत्र राजमंगल प्रसाद 65 वर्ष, निवासी कुन्डावल हरी, थाना लार के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार लार थाना के कुण्डावल तारा का एक बाग गांव के उत्तर बगल स्थित है। खरका नरसिंह नाम के इस बाग में विशेश्वर प्रसाद का शव अपरान्ह तीन बजे चरवाहों ने देखा। धीरे धीरे आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर उमेश वाजपेई सहित पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शराब का सेवन करते थे। कुछ लोग लू से मरने की बात कह रहे तो कुछ लोग हार्ट अटैक से मौत की बात कह रहे। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।


