अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बरसात के पानी की निकासी हेतु लगी पाईप को निकालकर फेकने का आरोप।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज

निचलौल तहसील के ग्राम सभा रौतार निवासी सतीश विश्वकर्मा ने सार्वजनिक रास्ते में बने इंटरलॉकिंग सड़क और बरसात के पानी की निकासी हेतु नाली का पाईप को दबंगो द्वारा उखाड़ कर फेंकने का आरोप लगाया है,। उन्होंने एसडीएम निचलौल को प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया है कि उसके ग्राम सभा में एक सार्वजनिक रास्ता नंदलाल के घर से भुलई के घर से होते हुए राजेश कन्नौजिया के घर तक गया है। जिसमें विष्णु शर्मा के घर से राजेश कन्नौजिया के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क और अंडर ग्राउंड नाली हेतु पाइप लाइन सरकारी बजट से बना हुआ है।कुछ लोग इसको निकाल कर फेक दिए हैं, बरसात करीब हैं,बरसात होने पर पानी के निकासी की समस्या हो सकती है, उन्होंने बरसात के पानी के निकासी हेतु पाइप लगवाने की मांग की है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!