उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

साइबर अपराध से बचाव हेतु छात्रों को दी गई जानकारी, हेल्पलाइन नंबर 1930 का किया गया प्रचार।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को महराजगंज साइबर थाना की टीम द्वारा नगर में रुद्रा इंस्टीट्यूट टेक्निकल डिग्री कॉलेज, थाना कोतवाली क्षेत्र में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को साइबर फ्रॉड से बचने, डिजिटल अरेस्ट जैसे नए जालसाज तरीकों से सतर्क रहने तथा साइबर अपराधों से संबंधित नवीनतम कानूनों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 का प्रचार करते हुए छात्रों को यह बताया गया कि किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में वे इस नंबर पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने हेतु प्रशिक्षित करना रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!