उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

सर्राफा व्यवसायियों संग प्रभारी निरीक्षक ने किया संवाद बैठक।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज

स्थानीय थाना परिसर मे नवागत प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र के तमाम स्वर्ण व्यवसायीयों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। रविवार को कोठीभार थाना सभागार में सर्राफा कारोबारियों संग एक बैठक आयोजित कर प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने उनसे सुरक्षा सतर्कता आदि पर विस्तृत चर्चा की।उन्होंने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों के अतिरिक्त अन्य गलीयो,सड़कों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं,संदिग्ध लोग या हालात की जानकारी पुलिस को तत्काल देने की अपील की।सभासद एव व्यापारी नेता जितेंद्र वर्मा व प्रमोद जायसवाल ने भी सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी समस्याएं रखीं और पुलिस को सहयोग देने का आश्वासन दिया।इस दौरान सिसवा चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज ,का.धर्मपाल सिंह,धर्मवीर सोनी,प्रभात सर्राफ,शिव सोनी,सूरज सोनी सहित अन्य गणमान्य व्यवसायी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!