वनरक्षक से हाथापाई मामले में चार पर केस दर्ज।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज
बाक़ी रेंज पनियरा के धवई बीट में वन विभाग की टीम पर हमला हुआ है। वनरक्षक विशाल गौड़ के साथ हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना 12 जून की रात 10:30 बजे की है। वनरक्षक विशाल गौड़ अपनी टीम के साथ जंगल में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पूछताछ के लिए जब वे करीब गए तो वह भागने लगा। संदिग्ध ने चिल्लाकर अपने घर के लोगों को बुलाया। आवाज सुनकर तीन और लोग वहां आ गए। सभी ने वनरक्षक से गाली-गलौज की और लाठी से मारने की धमकी दी। हाथापाई में वनरक्षक की वर्दी फट गई और बटन टूट गए। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर दोबारा इधर दिखे तो जान से मार देंगे। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार वनरक्षक की शिकायत पर नटवा जंगल टोला बिलरूआ के हरेंद्र, बबलू, पप्पू और दिनेश के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।



