महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक पर केस दर्ज।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। महिला का पति रोजगार के लिए बाहर रहता है। गांव का एक युवक महिला पर बुरी नजर रखता है। वह अक्सर पीड़िता के पास आकर अश्लील टिप्पणियां करता है। 07 जून 2025 को सुबह 11 बजे की घटना है। महिला सहज जन सेवा केंद्र पर पैसे निकालने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर आरोपी उसे अपने घर में खींच ले गया। वहां उसे धक्का देकर गिरा दिया। महिला के आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसका कपड़ा फाड़ दिया और मारपीट की। पीड़िता ने 12 जून को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अरविंद उर्फ बब्लू के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 75 (3), 76 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



